देश की खबरें | राहुल और अय्यर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल, वर्मा को भी जगह मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सोमवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी पहली बार एकदिवसीय प्रारूप के लिए टीम में जगह दी गई।

नयी दिल्ली, 21 अगस्त चोटिल होने के कारण पिछले कुछ समय से बाहर चल रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए सोमवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को भी पहली बार एकदिवसीय प्रारूप के लिए टीम में जगह दी गई।

राहुल और अय्यर की फिटनेस पर सवालिया निशान लगे थे। यह दोनों खिलाड़ी क्रमश: जांघ और पीठ दर्द से उबर कर वापसी कर रहे हैं। अय्यर ने अपना आखिरी मैच मार्च में जबकि राहुल ने मई में खेला था।

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को राहुल के बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। हाल में राहुल को मामूली चोट के कारण परेशानी हो गई थी।

चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर ने टीम की घोषणा करते हुए कहा,‘‘ राहुल की नई परेशानी का संबंध मूल चोट से नहीं है। यह मामूली चोट है। इसलिए संजू को श्रीलंका दौरे के लिए टीम में लिया गया है। हमें उम्मीद है कि राहुल फिट हो जाएंगे। अगर वह एशिया कप के शुरू में पूरी तरह फिट न भी होते हैं तो उनके दूसरे या तीसरे मैच तक फिट होने की संभावना है। श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट हैं।’’

चोट से उबरने के बाद आयरलैंड के खिलाफ चल रही वर्तमान श्रृंखला में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टी20 श्रृंखला में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। यह 20 वर्षीय खिलाड़ी अभी आयरलैंड दौरे पर है।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन (राहुल के बैकअप के रूप में)।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड