Wasim Jaffer On Ajinkya Rahane: पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का बड़ा बयान, कहा- टेस्ट टीम में बने रहने के लिए अजिंक्य रहाणे को लगातार रन बनाना होगा

जाफर ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा के लिए टेस्ट टीम में वापसी करना भी मुश्किल होगा, क्योंकि 2023-25 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में युवा खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, '‘‘जहां तक पुजारा की बात है तो मुझे लगता है कि आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल होगा. आपको अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के लिए नये खिलाड़ियों लड़कों को भी देखना शुरू करना होगा."

अजिंक्य रहाणे (Photo Credits: BCCI/Twitter)

मुंबई: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि मौजूदा उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम में बने रहने के लिए लगातार रन बनाने होंगे. पैतीस वर्षीय रहाणे ने इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की और इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मजबूत छाप छोड़ी.

वह हालांकि वेस्टइंडीज दौरे पर अपनी दोनों पारियों में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे, जिससे एक बार फिर उनकी निरंतरता पर सवाल खड़े हो गए हैं. भारत के लिए 31 टेस्ट खेलने वाले जाफर ने कहा, ‘‘ रहाणे को अपने खेल में निरंतरता दिखानी होगी, जो उनकी समस्या रही है. उसने भले ही 80-90 टेस्ट (84) खेले हों लेकिन उसके साथ निरंतरता एक मुद्दा रही है. उसे इससे उबरना होगा क्योंकि रोहित शर्मा के जाने के बाद भारत के लिए वह कप्तानी का अच्छा विकल्प है.’’ IND vs WI 2nd Test Day 2 Live Score Update: लंच तक टीम इंडिया ने छह विकेट खोए बनाए 373 रन, ईशान किशन और रवि अश्विन क्रीज पर

जाफर ने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया में 36 रन पर ऑल आउट होने के बाद भारतीय टीम ने उसके नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया. उसने मेलबर्न में शतक बनाया... अगर उसका फॉर्म वैसा ही रहता तो वह अगला टेस्ट कप्तान होता.’’

जाफर ने कहा कि चेतेश्वर पुजारा के लिए टेस्ट टीम में वापसी करना भी मुश्किल होगा, क्योंकि 2023-25 के विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में युवा खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, '‘‘जहां तक पुजारा की बात है तो मुझे लगता है कि आगे बढ़ना थोड़ा मुश्किल होगा. आपको अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के लिए नये खिलाड़ियों लड़कों को भी देखना शुरू करना होगा. श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत वापस आएंगे. यशस्वी जयसवाल सफल रहे हैं. (शुभमन) गिल तीनों प्रारूपों में खेलेंगे. मुझे लगता है कि पुजारा के लिए वापसी करना मुश्किल होगा.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

Tags

Ajinkya Rahane Alick Athanaz Alzarri Joseph Ishan Kishan Jason Holder Jaydev Unadkat Jermaine Blackwood Jomel Warrican Team India: Rohit Sharma Joshua Da Silva Kemar Roach Kraigg Brathwaite Mohammed Siraj Rahkeem Cornwall Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja Raymon Reifer Shardul Thakur Shubman Gill Team India Team India and West Indies Team India vs West Indies Team India vs West Indies Test Series Team India vs West Indies Test Series 2023 Tegener Chanderpaul Test Series Test Series 2023 Virat Kohli West Indies West Indies vs Team India Yashasvi Jaiswal अजिंक्य रहाणे अल्जारी जोसेफ ईशान किशन एलिक अथानाज़ केमर रोच क्रैग ब्रैथवेट खेल रहाणे जाफर जयदेव उनादकट जर्मेन ब्लैकवुड जेसन होल्डर जोमेल वारिकन जोशुआ दा सिल्वा टीम इंडिया टीम इंडिया और वेस्टइंडीज टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज टीम इंडिया: रोहित शर्मा टेगेनरीन चंद्रपॉल टेस्ट सीरीज टेस्ट सीरीज 2023 मोहम्मद सिराज यशस्वी जयसवाल रविचंद्रन अश्विन रवींद्र जडेजा रहकीम कॉर्नवाल रेमन रीफ़र विराट कोहली वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज बनाम टीम इंडिया शार्दुल ठाकुर शुभमन गिल

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, ईशान किशन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड