देश की खबरें | रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उनके निधन के साथ ही गाँव और किसानों की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि उनके निधन के साथ ही गाँव और किसानों की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई।

कांग्रेस ने सिंह को ‘‘बिहार का सपूत’’ बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीति में नैतिकता की वकालत करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से क्रांति के एक अध्याय का अंत हो गया।

यह भी पढ़े | Monsoon Session 2020: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा- हम LAC मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहते हैं, आखिर बॉर्डर पर क्या हो रहा है और क्या होने वाला है.

राहुल ने ट्वीट किया, ‘‘रघुवंश प्रसाद सिंह जी के निधन के साथ ही गाँव व किसान की एक मज़बूत आवाज़ सदा के लिए खो गई है। गाँवों व किसानों के उत्थान के लिए उनकी सेवा और लगन तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके संघर्ष को सदा याद रखा जाएगा। मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

राहुल, अपनी मां सोनिया गांधी की मेडिकल जांच के लिये उनके साथ अमेरिका गये हैं।

यह भी पढ़े | Post COVID-19 Management Protocol: कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया हेल्थ प्रोटोकॉल, पोस्ट रिकवरी अवधि के लिए दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘‘ग्रामीण इलाकों, खेत-खलिहानों और सामाजिक न्याय की मजबूत आवाज रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। रघुंवश जी को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।’’

कांग्रेस ने रघुवंश प्रसाद को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर कहा, ‘‘राजनीति में नैतिक मूल्यों के पैरोकार, वंचितों की एक प्रखर आवाज आज खामोश हो गई। आपका जाना जनक्रांति के इतिहास से एक अध्याय की समाप्ति है। बिहार के प्रिय बेटे रघुवंश बाबू को कांग्रेस परिवार की ओर से सादर श्रद्धांजलि।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

रघुवंश प्रसाद सिंह का रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।

एम्स में इलाज के दौरान रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ रहे केदार यादव ने फोन पर ‘पीटीआई-’ को बताया कि सिंह का सुबह करीब 11 बजे सांस लेने में कठिनाई और स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याओं के कारण निधन हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\