देश की खबरें | रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर की लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने यहां सेक्टर 47 में अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
गुरुग्राम, 26 दिसंबर जम्मू कश्मीर की लोकप्रिय फ्रीलांस रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने यहां सेक्टर 47 में अपने किराए के घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सिमरन के इंस्टाग्राम पर करीब सात लाख फॉलोअर्स थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात उनका शव उसके कमरे में लटका मिला और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस ने बताया कि सिमरन (जिन्हें उनके प्रशंसक "जम्मू की धड़कन" के नाम से जानते हैं) के इंस्टाग्राम प्रोफाइल से पता चलता है कि उन्होंने आखिरी बार 13 दिसंबर को रील पोस्ट की थी।
पुलिस के अनुसार सिमरन के इंस्टाग्राम पर 6,82,000 फॉलोअर्स थे और वह पिछले कई महीनों से सेक्टर 47 के मकान नंबर 58 में अन्य दोस्तों के साथ किराए पर रहती थीं।
सदर थाने के थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसी घर में रहने वाली सिमरन की एक दोस्त से इसकी सूचना मिली।
कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पाया कि सिमरन का कमरा अंदर से बंद था। टीम ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पाया कि वह फंदे से लटकी हुई थी।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद यहां पहुंचे उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह कुछ समय से परेशान थीं।
थाना प्रभारी ने कहा, "हमने आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)