विदेश की खबरें | नस्लवाद विद्वेष है, इसे अवश्य ही खारिज करना चाहिए :संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने कहा है कि ‘नस्लवाद’ को सभी लोगों द्वारा अवश्य ही खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने हर तबके के नेताओं से सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की अपील की, ताकि हर समूह खुद को महत्वपूर्ण समझे। उन्होंने अमेरिका के मिनियापोलिस में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की मौत के बाद देश भर में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर दुख जताते हुए यह कहा।

संयुक्त राष्ट्र, तीन जून संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने कहा है कि ‘नस्लवाद’ को सभी लोगों द्वारा अवश्य ही खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने हर तबके के नेताओं से सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की अपील की, ताकि हर समूह खुद को महत्वपूर्ण समझे। उन्होंने अमेरिका के मिनियापोलिस में अफ्रीकी मूल के एक अमेरिकी व्यक्ति की मौत के बाद देश भर में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर दुख जताते हुए यह कहा।

गुतेरस ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैं अमेरिका और न्यूयार्क शहर में हिंसा देख कर दुखी हूं।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ आया अमेरिका, अगले हफ्ते भेजेगा 100 वेंटीलेटर्स.

पूरे न्यूयार्क और अमेरिका के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन ने व्यापक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आये हैं और वे पिछले हफ्ते काले व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड (46) के एक श्वेत पुलिस अधिकारी की प्रताड़ना के बाद मौत हो जाने के बाद पुलिस नृशंसता खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

अधिकारियों को न्यूयार्क शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ने को लेकर कर्फ्यू लगाने को मजबूर होना पड़ा।

यह भी पढ़े | Coronavirus का असर: ब्रिटेन ने बदले Sex के नियम, अब इनके साथ नहीं बना सकेंगे संबंध.

गुतेरस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की शिकायतें अवश्य सुनी जानी चाहिए लेकिन प्रदर्शनकारियों को शांतिपूर्वक अपनी मांग करनी चाहिए तथा अधिकारियों को अपनी प्रतिक्रिया में अवश्य ही संयम बरतना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि अमीरी में समृद्धता हर समाज में खतरा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘नस्लवाद एक विद्वेष है, जिसे हम सब को पूरी तरह से खारिज करना चाहिए। समाज के सभी तबकों के नेताओं को सामाजिक एकजुटता पर जोर देना चाहिए, ताकि हर समूह खुद को महत्व प्राप्त समझे।’’

उन्होंने कहा कि असमानता और भेदभाव को दूर करने, सर्वाधिक जोखिमग्रस्त के लिसे समर्थन मजबूत करने और हर किसी को अवसर प्रदान करने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपनी प्रतिदिन की प्रेस वार्ता में कहा कि विविधतापूर्ण समाजों की सफलता के लिये सामाजिक एकजुटता पर जोर देने की जरूरत है, जिसमें भेदभाव और नस्लवाद के संभावित क्षेत्रों को खत्म करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘...राष्ट्रीय सरकार को अवश्य ही तैयार होना चाहिए। स्थानीय प्राधिकारों को सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक संगठनों, निजी क्षेत्र, मूल रूप से समाज को एक समग्र रूप में अवश्य ही लामबंद करना चाहिए।’’

शहर में हिंसा के तनावपूर्ण माहौल और लूटपाट की घटनाओं के बीच संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी मिशन और न्यूयार्क पुलिस विभाग के करीबी संपर्क में हैं, ताकि संरा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम संयुक्त राष्ट्र को निशाना बनाये जाने से अवगत नहीं हैं। हम सुरक्षा मोर्च पर संघीय एवं स्थानीय अधिकारियों से करीबी संपर्क रखे हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\