खेल की खबरें | रबाडा के छह विकेट, दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट में हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रबाडा के छह विकेट से वेस्टइंडीज की टीम जीत के लिये 247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर सिमट गयी। उसके लिये जर्मेन ब्लैकवुड की 79 रन की पारी भी काम नहीं आ सकी।

रबाडा के छह विकेट से वेस्टइंडीज की टीम जीत के लिये 247 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर सिमट गयी। उसके लिये जर्मेन ब्लैकवुड की 79 रन की पारी भी काम नहीं आ सकी।

इससे दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली।

तेज गेंदबाजों के मुफीद सेंचुरियन की पिच पर अप्रत्याशित उछाल मिल रहा था। तीसरे दिन 16 विकेट गिरे और दूसरे दिन अंतिम सत्र में 11 विकेट गिरे थे।

वेस्टइंडीज के लिये अल्जारी जोसफ ने पहली पारी और केमार रोच ने दूसरी पारी में पांच पांच विकेट झटके जबकि एनरिक नोर्किया ने पहली पारी और रबाडा ने दूसरी पारी में यह कारनामा किया।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 342 रन बनाये और वेस्टइंडीज को पहली पारी में 212 रन पर समेटकर 130 रन की बढ़त हासिल की।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दूसरी पारी में जूझते रहे जिसने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 49 रन से की लेकिन टीम महज 28 ओवर में 116 रन पर सिमट गयी। यह सेंचुरियन पर उनका सबसे कम टेस्ट स्कोर भी है।

रोच ने 47 रन देकर पांच विकेट झटके।

मेहमान टीम के पास जीत का मौका था लेकिन 14.2 ओवर में वेस्टइंडीज ने 33 रन तक पांच विकेट गंवा दिये थे और टीम 159 रन पर सिमट गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू