खेल की खबरें | क्वितोवा सेमीफाइनल में, केनिन से होगा सामना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्वितोवा ने दुनिया की 66वें नंबर की खिलाड़ी लॉरा को 6-3, 6-3 से हराया। अब उनका सामना आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन से होगा जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में साथी अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिंस को 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी।
क्वितोवा ने दुनिया की 66वें नंबर की खिलाड़ी लॉरा को 6-3, 6-3 से हराया। अब उनका सामना आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन सोफिया केनिन से होगा जिन्होंने क्वार्टरफाइनल में साथी अमेरिकी खिलाड़ी डेनियल कोलिंस को 6-4, 4-6, 6-0 से मात दी।
क्वितोवा आम तौर पर अपनी मजबूत सर्विस की बदौलत दबदबा बनाती हैं लेकिन लॉरा के खिलाफ दूसरे सेट में जब दो बार उनकी सर्विस टूटी तो उन्होंने कई डबल फॉल्ट किए।
यह भी पढ़े | IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का लिया फैसला.
चेक गणराज्य की सातवीं वरीय खिलाड़ी हालांकि वापसी करने में सफल रही और 2012 के बाद पहली बार रोलां गैरो पर अंतिम चार में पहुंची। क्वितोवा को 2012 में मारिया शारापोवा के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी जो चैंपियन बनीं थी।
क्वितोवा इस साल अच्छी लय में लग रही हैं और टूर्नामेंट के पांच मैचों में उन्होंने अब तक कोई सेट नहीं गंवाया है।
क्विंतोवा ने दूसरे मैच प्वाइंट पर लॉरा के डबल फॉल्ट पर क्वार्टर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। लॉरा इसके अलावा नेट के समीप कई ड्रॉप शॉट को भी सही तरह से खेलने में नाकाम रहीं। दूसरे सेट में क्वितोवा जब लॉरा की सर्विस तोड़ने के बाद 3-2 से आगे थीं तो जर्मनी की इस खिलाड़ी ने कमर के उपचार के लिए मेडिकल टाइम आउट भी लिया।
चौथी वरीयता प्राप्त केनिन ने इससे पहले आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के दौरान ही पिछली बार ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
उन्होंने मैच जीतने के बाद कहा, ‘‘ मुझे तीन सेट के मुकाबले जीतना पसंद है। मुझे खुद पर गर्व है। ’’
केनिन के खिलाफ कोलिंस पर खुद की गलतियां भारी पड़ीं जिन्हें अंतिम सेट के दौरान मेडिकल उपचार भी करवाना पड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)