जरुरी जानकारी | दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए आरबीआई कार्यालयों में लगी कतारें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्यिक बैंकों के 2,000 रुपये के नोट लेना बंद करने के बाद लोगों ने अब उच्च मूल्यवर्ग के नोट बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 19 कार्यालयों में कतारें लगानी शुरू कर दी हैं।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर वाणिज्यिक बैंकों के 2,000 रुपये के नोट लेना बंद करने के बाद लोगों ने अब उच्च मूल्यवर्ग के नोट बदलने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 19 कार्यालयों में कतारें लगानी शुरू कर दी हैं।

आरबीआई ने इस साल 19 मई को 2,000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की थी। इस नोट की शुरुआत 2016 में नोटबंदी के बाद हुई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

अपनी ताजा घोषणा में आरबीआई ने जनता और संस्थाओं से कहा था कि 2,000 रुपये के नोट को 30 सितंबर तक बैंक शाखा में जाकर जमा कर दें या बदल लें। बाद में इस तारीख को सात अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया।

इसके बाद बैंक शाखाओं में इन नोटों को जमा करने या बदलने की सुविधाएं बंद कर दी गईं।

पिछले शुक्रवार को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि 2,000 रुपये के कुल 3.43 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए हैं और लगभग 12,000 करोड़ रुपये के ऐसे नोट अभी भी चलन में हैं।

लोग 2,000 रुपये के नोट बदलने के लिए दिल्ली सहित आरबीआई के विभिन्न कार्यालयों में कतारों में खड़े देखे गए।

व्यक्ति या संस्थाएं आरबीआई के 19 कार्यालयों में एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\