विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जलवायु सम्मेलन सीओपी-26 में भाग नहीं लेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ग्लासगो में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी26 में हिस्सा नहीं लेंगी।

लंदन, 26 अक्टूबर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ग्लासगो में होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी26 में हिस्सा नहीं लेंगी।

महारानी मंगलवार को विंडसर कासल में पहली बार डिजिटल रूप से सामने आईं। पिछले हफ्ते चिकित्सकों द्वारा आराम करने की सलाह दिए जाने के बाद पहली बार वह डिजिटल तौर पर लोगों से मिलीं।

इस बीच, बकिंघम पैलेस ने इस बात की पुष्टि की कि महारानी अगले सप्ताह आयोजित होने वाले जलवायु शिखर सम्मेलन सीओपी-26 में शामिल होने के लिए ग्लासगो की यात्रा नहीं करेंगी।

शाही परिवार की वेबसाइट के मुताबिक, महारानी का एक नवंबर को जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने का कार्यक्रम था। हालांकि, बकिंघम पैलेस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय विंडसर कासल से ही हल्के-फुल्के कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी और वह स्कॉटलैंड का दौरा नहीं करेंगी।

बयान के मुताबिक, आराम की सलाह के मद्देनजर महारानी सम्मेलन में शामिल नहीं होगी। हालांकि, वह वीडियो संदेश के माध्यम से सम्मेलन में उपस्थित हस्तियों को संबोधित करेंगी।

95 वर्षीय महारानी ने तकनीक की सहायता से सामने आकर रिपब्लिक ऑफ कोरिया के राजदूत का अभिवादन स्वीकार किया। उन्हें 20 अक्टूबर को ‘‘प्रारंभिक जांच’’ के लिए लंदन के किंग एडवर्ड सातवें अस्पताल में ले जाया गया था।

वह अगले दिन दोपहर में अपने विंडसर कासल स्थित घर लौट आईं।

महारानी ने उत्तरी आयरलैंड के सृजन के 100 वर्ष पूरे होने पर वहां का अपना दौरा रद्द कर दिया और चिकित्सीय जांच करवाने चली गईं। राजघराने ने कहा कि कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह को उन्होंने ‘‘बेमन’’ से स्वीकार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\