विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय चिकित्सकीय देखरेख में हैं: बकिंघम पैलेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महारानी ने अपनी ‘प्रिवी काउंसिल’ की बैठक रद्द कर दी और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

महारानी ने अपनी ‘प्रिवी काउंसिल’ की बैठक रद्द कर दी और उन्हें आराम करने के लिए कहा गया है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस को मंगलवार को औपचारिक रूप से ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया था।

ट्रस 96 वर्षीय महारानी से मिलने के लिए स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में उनके बाल्मोरल कैसल स्थित आवास पहुंची थीं।

पैलेस का कहना है कि महारानी बाल्मोरल में हैं और उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स और पोते प्रिंस विलियम वहां के लिए रवाना हो गये हैं।

इस बीच ट्रस ने कहा, "बकिंघम पैलेस की इस खबर से पूरा देश चिंतित होगा।’’

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘इस समय मेरी और पूरे देश की शुभकामनाएं महारानी और उनके परिवार के साथ हैं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\