विदेश की खबरें | समग्र, खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र को बढ़ावा देने सहयोग बढ़ाएंगे क्वाड देश: ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने कहा कि समग्र और खुले हिंद प्रशात क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया आपस में सहयोग बढ़ाएंगे। इन चार देशों का संगठन क्वाड कहलाता है।

मेलबर्न, सात अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने कहा कि समग्र और खुले हिंद प्रशात क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया आपस में सहयोग बढ़ाएंगे। इन चार देशों का संगठन क्वाड कहलाता है।

तोक्यो में मंगलवार को क्वाड मंत्रियों की बैठक के बाद पायने ने एक बयान जारी कर कहा कि समूह महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी और खनिजों की सुरक्षा पर बेहतर काम करने, क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बनाए रखने, साइबर हमलों, आतंकवाद और गलत सूचनाओं का मुकाबला करने के लिए साथ मिल कर काम करने पर सहमत हुआ है।

यह भी पढ़े | Nobel Prize in Chemistry 2020 Winners: Emmanuelle Charpentier और Jennifer A. Doudna को मिला जीनोम एडिटिंग मेथड के विकास के लिए केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मॉरिस पायने ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया।

यह बैठक हिंद-प्रशांत, दक्षिण चीन सागर और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन के आक्रामक सैन्य रवैये की पृष्ठभूमि में हुई।

यह भी पढ़े | चीन ने पड़ोसियों के प्रति अचानक ‘घोर आक्रमक’ रुख अपनाया- अमेरिकी अधिकारी.

पायने ने कहा,‘‘ हम साथ में और क्षेत्रीय देशों के साथ मिल कर कोविड-19 महामारी से निपटने और स्थिर, लचीले तथा समग्र हिंद प्रशांत को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा कि क्वाड देश समुद्री सुरक्षा, साइबर मामलों और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिजों, आतंकवाद और मानवीय सहायता और आपदा राहत सहित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\