देश की खबरें | कतर की अदालत ने मादक पदार्थ मामले में मुंबई के दंपत्ति की दोषसिद्धि को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में कतर में 10 साल कैद की सजा पाने वाले मुंबई के एक दंपत्ति को राहत प्रदान करते हुए कतर की शीर्ष अदालत ने उनकी दोषसिद्धि को खारिज कर दिया और मामले की समीक्षा का आदेश दिया।

मुंबई, आठ फरवरी मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में कतर में 10 साल कैद की सजा पाने वाले मुंबई के एक दंपत्ति को राहत प्रदान करते हुए कतर की शीर्ष अदालत ने उनकी दोषसिद्धि को खारिज कर दिया और मामले की समीक्षा का आदेश दिया।

कतर की अपीली अदालत ने पिछले महीने यह आदेश सुनाया।

मोहम्मद शरीक (30) और उसकी पत्नी ओनिबा कुरैशी को जुलाई 2019 में दोहा में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया और उनके बैग से 4.1 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया।

इसके बाद सुनवाई में अदालत ने दंपत्ति को दोषी ठहराया और तब से दोनों जेल में थे।

कतर जाते समय कुरैशी गर्भवती थी और जेल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

शीर्ष अदालत में दंपत्ति की याचिका के मुताबिक शरीक की एक चाची ने कतर की उनकी यात्रा की व्यवस्था की थी और तंबाकू का एक बैग देकर कतर में एक दोस्त तक उसे पहुंचाने को कहा था। लेकिन, इस बैग में तंबाकू नहीं प्रतिबंधित मादक पदार्थ था।

दंपत्ति ने अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें पैकेट में रखी प्रतिबंधित सामग्री के बारे में नहीं पता था और उन्हें फंसाया गया।

शीर्ष अदालत ने दंपत्ति को दोषी ठहराए जाने के निचली अदालत के फैसले को दोषपूर्ण माना क्योंकि बचाव में दी गयी उनकी दलीलों का संज्ञान नहीं लिया गया।

आदेश में कहा, ‘‘दंपत्ति के साथ छल हुआ। यह आदेश दोषपूर्ण है।’’

अदालत ने मामले को अपीली अदालत में भेज दिया जहां नयी पीठ मामले पर सुनवाई करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\