देश की खबरें | मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना प्रधानमंत्री, गृहमंत्री की सामूहिक विफलता का प्रतीक: गौरव गोगोई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्वोत्तर में भाजपा नेतृत्व की ‘सामूहिक विफलता का प्रतीक’ करार दिया।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने को शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पूर्वोत्तर में भाजपा नेतृत्व की ‘सामूहिक विफलता का प्रतीक’ करार दिया।

जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था और विधानसभा को निलंबित कर दिया गया था। उससे कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

गोगोई ने शनिवार को ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाना प्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा पूर्वोत्तर में पार्टी नेतृत्व की सामूहिक विफलता का प्रतीक है।’’

लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई ने यह भी कहा कि मणिपुर में स्थायी शांति और सुलह के लिए अब भी कोई रोडमैप नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए यह कहा जा सकता है कि राष्ट्रपति शासन केवल इसलिए लगाया गया है, क्योंकि (मणिपुर की) प्रदेश भाजपा पूरी तरह से अव्यवस्थित है। मणिपुर और भारत के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं।’’

मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा में इम्फाल घाटी में बहुसंख्यक मेइती समुदाय और आसपास की पहाड़ियों में रहने वाले कुकी-जो आदिवासी समूहों के बीच क्रूर झड़पें हुईं, जिसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग विस्थापित हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\