देश की खबरें | पुतिन ने ‘‘लड़ने के लिए तैयार रहने’’ को लेकर आगाह किया, कहा : वैश्विक विकास के पतन का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को आगाह किया कि क्षेत्रीय टकरावों में काफी वृद्धि हो रही है और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक विकास के पतन और ‘सबके एक दूसरे से लड़ने के लिए तैयार रहने’’ का खतरा बढ़ रहा है।

नयी दिल्ली : दावोस, 27 जनवरी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को आगाह किया कि क्षेत्रीय टकरावों में काफी वृद्धि हो रही है और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक विकास के पतन और ‘सबके एक दूसरे से लड़ने के लिए तैयार रहने’’ का खतरा बढ़ रहा है।

पुतिन ने विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के सप्ताह भर के डिजिटल ‘दावोस एजेंडा समिट’ के अपने विशेष संबोधन में तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया और बढ़ते सामाजिक विभाजन तथा साझा चुनौतियों के संदर्भ में मौजूदा चुनौतियों और 1930 के दशक के शुरुआती वषों के बीच की समानता को लेकर चेतावनी दी।

उन्होंने कहा, "उससे वामपंथी और दक्षिणपंथी - दोनों प्रकार के लोकलुभावनवाद को बढ़ावा मिला है और चरमपंथी गतिविधियों में वृद्धि हुई है।’’

पुतिन ने परमाणु हथियारों से संबंधित समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि यह "सही कदम" है, लेकिन टकराव कई गुना बढ़ रहे हैं तथा स्थिति "अप्रत्याशित रूप से अनियंत्रित हो सकती है यदि हम हाथ पर हाथ रखकर बैठे रहते हैं और कुछ नहीं करते।’’

रूसी जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) में 2020 में कमी आने के बाद इस साल तीन प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। पिछले साल जीडीपी में कमी आने का मुख्य कारण महामारी से संबंधित प्रतिबंध और वस्तुओं पर आधारित अर्थव्यवस्था में व्यवधान है।

पुतिन ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय संस्थान कमजोर होते जा रहे हैं, क्षेत्रीय टकराव बढ़ रहे हैं, वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वैश्विक विकास के पतन होने का खतरा है और सबके एक दूसरे से लड़ने के लिए तैयार रहने का खतरा है।’’

पुतिन ने आईएमएफ के अनुमानों का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के कुल ऋण का स्तर वैश्विक जीडीपी के 200 प्रतिशत के करीब है जबकि कुछ अर्थव्यवस्थाओं में यह 300 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि वास्तविक और आभासी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ती खाई वास्तविक खतरे को उजागर करती है।

पुतिन ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से तकनीकी विकास बहुत तेज हो गया है, लेकिन यह प्रक्रिया श्रम बाजार में नए संरचनात्मक बदलाव भी ला रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए, देशों के कुशल प्रयासों के बिना, कई लोगों के बीच नौकरी खोने का खतरा है और यह अक्सर सबसे ज्यादा मध्यम वर्ग को प्रभावित करता है, जो किसी भी आधुनिक समाज का अहम हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती आर्थिक समस्याएं और असमानता समाज को विभाजित कर रही हैं तथा सामाजिक और नस्लीय असहिष्णुता को बढ़ावा दे रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी