विदेश की खबरें | पुतिन ने अफ्रीकी नेताओं को व्यापार व अन्य संबंधों को बढ़ाने की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन दो दिवसीय रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीकी नेताओं ने यूक्रेन के लिए शांति प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की जो मांग की है, रूस उसका बारीकी से अध्ययन करेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पुतिन दो दिवसीय रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफ्रीकी नेताओं ने यूक्रेन के लिए शांति प्रस्ताव को आगे बढ़ाने की जो मांग की है, रूस उसका बारीकी से अध्ययन करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गंभीर विषय है और हम इस पर विचार को नहीं टाल रहे हैं।" उन्होंने जोर दिया कि रूस अफ्रीकी पहल पर सम्मान के साथ गौर कर रहा है और "इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।"

पुतिन ने अफ्रीकी नेताओं को यूक्रेन से बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिसने रूसी सैनिकों के पीछे हटने तक किसी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि दूसरे पक्ष से भी बातचीत जरूरी है, हालांकि हम इस मुद्दे पर अपने अफ्रीकी मित्रों के आभारी हैं, जिन्होंने इस दिशा में ध्यान दिया है।’’

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा कि अफ्रीकी नेता अपने शांति प्रस्ताव पर शुक्रवार को पुतिन के साथ आगे बातचीत करने के इच्छुक हैं।

सम्मेलन में पुतिन ने अपने संकल्प की पुष्टि की कि यूक्रेन से अनाज लदान की अनुमति संबंधी समझौते से हटने के बाद भी रूस अफ्रीकी महाद्वीप में अनाज और अन्य कृषि उत्पादों की स्थिर आपूर्ति बनाए रखेगा।

उन्होंने कहा, "रूस हमेशा कृषि उत्पादों का जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय आपूर्तिकर्ता बना रहेगा और मुफ्त अनाज एवं अन्य आपूर्ति की पेशकश कर जरूरतमंद देशों और क्षेत्रों का समर्थन करता रहेगा।"

पुतिन ने बृहस्पतिवार को शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर घोषणा की कि अगले तीन-चार महीनों में बुर्किना फासो, जिम्बाब्वे, माली, सोमालिया, इरिट्रिया और मध्य अफ्रीकी गणराज्य को 25,000 से 50,000 टन रूसी अनाज मिलेगा।

इस शिखर सम्मेलन में केवल 17 राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहे जबकि 2019 में पहले रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में 43 नेता शामिल हुए थे। नेताओं की उपस्थिति में भारी गिरावट के लिए रूस ने पश्चिमी देशों को दोषी ठहराया और कहा कि अफ्रीकी देशों को सम्मेलन में शामिल होने से रोकने के लिए "अपमानजनक" पश्चिमी दबाव बनाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\