क्रेमलिन की ओर से जारी और रूस के सरकारी टेलीविज़न पर प्रसारित एक वीडियो में पुतिन दक्षिण खेरसॉन क्षेत्र में रूसी बलों के कमान केंद्र का दौरा करते दिखे। इसमें पुतिन जंग के हालात के बारे में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचते दिखते हैं।
इसके बाद वह पूर्वी लुहांस्क क्षेत्र में स्थिति की कमांडर से जानकारी लेने के लिए हेलीकॉप्टर से वहां ‘रशियन नेशनल गार्ड’ के मुख्यालय रवाना हुए।
इन दोनों ही स्थानों पर पुतिन ने ‘ऑर्थोडॉक्स ईस्टर’ के मौके पर सेना को शुभकामनाएं दीं। यह पर्व रविवार को मनाया गया।
रूस ने पिछले साल सितंबर में खेरसॉन और लुहांस्क के साथ-साथ डोनेत्स्क और ज़ापोरिज्जिया क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया था लेकिन अधिकतर देशों ने इसे अवैध करार दिया था।
क्रेमलिन की ओर से इन क्षेत्रों की यात्रा से संबंधित जारी वीडियो को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना नामुमकिन है। यूक्रेन में रूस द्वारा कब्जाए गए क्षेत्र में यह पुतिन का दूसरा दौरा है।
पिछले महीने पुतिन ने मारियुपोल शहर का दौरा किया था जिसपर रूस के सैनिकों ने पिछले साल मई में कब्जा किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY