विदेश की खबरें | पुतिन ने साइबर हमलों की शिकायत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस की सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को पुतिन ने रेखांकित किया, ‘‘इस क्षेत्र (साइबर में) में चुनौती और जटिल, गंभीर और विस्तृत हो गई है। ’’’

रूस की सुरक्षा परिषद में शुक्रवार को पुतिन ने रेखांकित किया, ‘‘इस क्षेत्र (साइबर में) में चुनौती और जटिल, गंभीर और विस्तृत हो गई है। ’’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘रूस के खिलाफ सूचना क्षेत्र में हमला किया जा रहा है।’’ रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ हम पर साइबर हमला किया जा रहा है, यह रूस पर प्रतिबंधों के जरिये किए जा रहे हमलों जैसा है।’’

पुतिन ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे उन सूचना और अहम औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सटीक सुरक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए कार्य करें जिनपर देश की रक्षा क्षमता की जिम्मेदारी है और आर्थिक-सामाजिक विकास एवं स्थिरता के लिए जरूरत है।

-----

रूस- यूक्रेन युद्ध के अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम

- अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट ने यूक्रेन को 40 अरब डॉलर की मदद देने संबंधी विधेयक को राष्ट्रपति बाइडन को मंजूरी के लिए भेजा।

- तुर्की की आपत्ति को दरकिनार कर बाइडन ने स्वीडन और फिनलैंड की नाटो में शामिल होने के प्रस्ताव का स्वागत किया।

- युद्ध की वजह से यूरोप में ईंधन की कीमतों में वृद्धि।

- रेडक्रॉस ने मारियूपोल इस्पताल कारखाने से हिरासत में लिए गए सैकड़ों यूक्रेनियाई युद्ध बंदियों को पंजीकृत किया।

- संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को उम्मीद कि खाद्य संकट से निपटने के लिए यूक्रेन के अनाज को लेकर समझौता हो जाएगा।

- जी-7 के वित्त नेताओं के चर्चा के केंद्र में यूक्रेन-रूस युद्ध का असर।

- अमेरिकी खुफिया जानकारी के मुताबिक रूसियों को भय है कि मारियूपोल में उत्पीड़न उनपर ही भारी पड़ सकता।

------

अन्य घटनाक्रम

बर्लिन : जर्मनी और कतर ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जर्मनी अपनी प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में विविधता लाना चाहता है ताकि अंतत: वह रूसी गैस के आयात को रोक सके।

जर्मनी के चांसलर ओलाफ शॉल्त्स ने कतर के अमीर के साथ किए गए संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शुक्रवार को किए गए समझौते से ‘‘सफल सहयोग के कई अवसर पैदा होंगे।’’

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल थानी ने कहा, ‘‘इस दौर में हम यूरोप की ऊर्जा सुरक्षा के लिए जो भी कुछ भी उपलब्ध करा सकते हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि वह हम मुहैया कराएं।’’

-----

मॉस्को : रूस के रक्षामंत्री सर्गेइ शोइगू ने कहा कि यूक्रेन के मारियूपोल स्थित अजोवस्तल इस्पताल कारखाने में प्रतिरोध कर रहे 1,908 यूक्रेनियाई सैनिकों ने अब तक आत्मसमर्पण किया है।

उनके हवाले से रूसी मीडिया ने कहा, ‘‘संयंत्र में मौजूद राष्ट्रवादियों द्वारा समर्पण शुरू हो गया है। अब तक 1,908 ने हथियार डाल दिए हैं।’’

-----

जिनेवा : अंतराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) का कहना है कि वह लगभग तीन महीने पहले रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की शुरुआत के बाद से ‘‘सभी पक्षों’’ के युद्ध बंदियों (पीओडब्ल्यू) से मिल रही है।

आईसीआरसी ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि ‘‘सभी पक्षों’’ का क्या अर्थ है, लेकिन यह माना जाता है कि इसका मतलब रूसी और यूक्रेनी सरकारी बलों के साथ-साथ रूसी समर्थक अलगाववादियों से है जो कीव के खिलाफ पूर्वी यूक्रेन में सशस्त्र संघर्ष कर रहे हैं। इसमें विदेशी लड़ाके भी शामिल हो सकते हैं जिन्हें शायद पकड़ा गया हो।

रेडक्रॉस के एक बयान में शुक्रवार को कहा गया कि पीओडब्ल्यू से मिलने के कारण सैकड़ों परिवारों को उनके प्रियजनों के बारे में जानकारी दी जा सकेगी।

आईसीआरसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कितने परिवारों को उनके रिश्तेदारों के बारे में सूचित किया गया था। इसने केवल इतना कहा कि युद्ध बंदियों से मिलने के लिए ये यात्राएं ‘‘हाल के महीनों में’’ हुई थीं।

मानवीय एजेंसी द्वारा यह बयान लगभग तीन महीने के लंबे संघर्ष में युद्धबंदियों के बारे में चुप्पी तोड़ने के एक दिन बाद आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड