जरुरी जानकारी | अदाणी एंटरप्राइजेज के शुद्ध लाभ में दिसंबर तिमाही में 97 प्रतिशत की गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 97 प्रतिशत घट गया है। कंपनी ने कहा कि मुख्य कोयला कारोबार की मात्रा में गिरावट से उसका मुनाफा घटा है।

नयी दिल्ली, 30 जनवरी अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 97 प्रतिशत घट गया है। कंपनी ने कहा कि मुख्य कोयला कारोबार की मात्रा में गिरावट से उसका मुनाफा घटा है।

कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 57.83 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,888.45 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की परिचालन आय चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नौ प्रतिशत गिरकर 22,848.42 करोड़ रुपये रही है।

कोयला कारोबार खंड से कंपनी की ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आय) दिसंबर तिमाही में आधी रहकर 745 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी की कुल आमदनी में कोयला कारोबार की हिस्सेदारी एक-तिहाई से ज्यादा है।

मात्रा में गिरावट मुख्य रूप से बिजली क्षेत्र से कम मांग के कारण हुई, जहां नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की हिस्सेदारी बढ़ गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी तिमाही का लाभ ‘ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में गिरावट के कारण ऑस्ट्रेलिया में खनन की वित्तीय लागत में विदेशी विनिमय नुकसान से भी कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 3,254 करोड़ रुपये हो गया, जबकि कुल आय छह प्रतिशत बढ़कर 72,763 करोड़ रुपये हो गई।

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, “नौ महीने का यह असाधारण प्रदर्शन परिवर्तनकारी बुनियादी ढांचे और ऊर्जा बदलाव क्षेत्रों को बढ़ावा देने वाली एक शक्तिशाली कंपनी के रूप में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्थिति को रेखांकित करता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें