जरुरी जानकारी | हरियाणा में अबतक 31.52 लाख टन गेहूं की खरीद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में अबतक कुल 31.52 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
चंडीगढ़, 17 अप्रैल हरियाणा में अबतक कुल 31.52 लाख टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक अप्रैल से शुरू हुई फसलों की मौजूदा खरीद के दौरान 16 अप्रैल तक दो लाख से अधिक किसानों से गेहूं की खरीद की जा चुकी है और 1,400 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में डाले गए हैं।
पिछले साल 16 अप्रैल तक 18.24 लाख टन गेहूं की खरीद हुई थी।
रबी विपणन सत्र 2025-26 के दौरान 15 मार्च से राज्य में सरसों की खरीद भी शुरू कर दी गई है।
सरसों की खरीद का काम राज्य में दो खरीद एजेंसियों - हैफेड और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा किया जा रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष 16 अप्रैल तक राज्य में खरीद एजेंसियों द्वारा 4.93 लाख टन सरसों की खरीद की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने 1.71 लाख किसानों से सरसों की खरीद की है तथा 1,843 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)