खेल की खबरें | पुर्सेल ने बेंगलुरू ओपन का खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैक्स पुर्सेल ने रविवार को यहां ऑल आस्ट्रेलियाई फाइनल में जेम्स डकवर्थ को तीन सेट में हराकर बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के साथ अपना लगातार दूसरा एटीपी चैलेंजर एकल खिताब जीता।

बेंगलुरू, 26 फरवरी मैक्स पुर्सेल ने रविवार को यहां ऑल आस्ट्रेलियाई फाइनल में जेम्स डकवर्थ को तीन सेट में हराकर बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के साथ अपना लगातार दूसरा एटीपी चैलेंजर एकल खिताब जीता।

डकवर्थ को पहला सेट जीतने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी लेकिन पुर्सेल ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए 3-6 7-5 7-6 (5) से जीत दर्ज की।

गत चैंपियन विंबलडन पुरुष युगल टीम में शामिल रहे पुर्सेल ने दूसरे सेट के 10वें गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट हासिल किए लेकिन डकवर्थ ने सभी को बचा लिया।

पुर्सेल ने हालांकि 12वें गेम में डकवर्थ की सर्विस तोड़कर मुकाबले को निर्णायक सेट में खींचा।

तीसरा सेट टाईब्रक तक खिंचा जिसमें पुर्सेल ने बाजी मार ली।

शनिवार को युनसियोंग चुंग और यू सिओ सू की दक्षिण कोरियाई-चीनी ताइपे की जोड़ी ने अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन विजय सुंदर प्रशांत की भारतीय जोड़ी को हराकर पुरुष युगल खिताब जीता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Streaming In India: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड