देश की खबरें | पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमराई, सो रही राज्य सरकार: अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक सरकार' बनने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था 'चरमरा' गई है और उसे 'जागकर' कुछ कदम उठाने की जरूरत है।

रूपनगर (पंजाब), चार मार्च केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक सरकार' बनने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था 'चरमरा' गई है और उसे 'जागकर' कुछ कदम उठाने की जरूरत है।

उन्होंने पिछले महीने अजनाला में हुई घटना की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की, जिसमें स्वयंभू सिख उपदेशक और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके साथी अपने एक सहयोगी की रिहाई के लिए तलवार और बंदूकें लेकर पुलिस से भिड़ गए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ठाकुर ने ‘आप’ या राष्ट्रीय राजधानी की उसकी सरकार का नाम लिए बिना कहा कि दिल्ली में वे कहते हैं कि पुलिस को उन्हें सौंप दिया जाना चाहिए, “उन्होंने (यहां पंजाब में) पुलिस का क्या कर दिया है।”

'युवा उत्सव-इंडिया@2047' की शुरुआत करने यहां आए ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले एक साल में राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

उन्होंने कहा, “पिछले एक साल में पंजाब के हालात क्या हो गए हैं? जो घटनाएं यहां हुई हैं, वे क्या संकेत देती हैं?''

उन्होंने पूछा, “पंजाब पुलिस की चर्चा पूरे देश में होती थी और आज इसकी चर्चा किसलिए हो रही है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है?”

ठाकुर ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि यह सोई हुई सरकार जाग जाएगी और इसकी हनीमून अवधि खत्म हो गई है। इसे अब जाग कर कुछ कदम उठाने चाहिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी