देश की खबरें | पंजाब विधानसभा कर्मचारियों की भर्ती घोटाले की जांच कराई जाएगी : विधानसभा अध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान राज्य विधानसभा के कर्मचारियों की भर्ती में हुए कथित घोटाले की जांच कराई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चंडीगढ़, 28 अप्रैल पंजाब में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान राज्य विधानसभा के कर्मचारियों की भर्ती में हुए कथित घोटाले की जांच कराई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से एक शिकायत बुधवार को मिलने के बाद यह घटनाक्रम हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस शासन (2017-22) के दौरान राज्य विधानसभा कर्मचारियों की भर्ती में अनियमितता बरती गई थी।
संधवां ने कहा, ‘‘इसकी हम एक जांच कराएंगे और जो कोई भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि जांच जल्द ही पूरी हो जाएगी।
बैंस ने इस बात का जिक्र किया है कि उक्त अवधि में विधानसभा में 170 कर्मचारियों की भर्ती की गई।
शिकायत में उन्होंने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा. के. पी. सिंह, पूर्व डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह राजा वड़िंग पर अपने चहेतों को पदों पर नियुक्त करा कर योग्य अभ्यर्थियों को वंचित करने का आरोप लगाया है।
बैंस ने दावा किया, ‘‘यह एक बड़ा घोटाला है।’’
उल्लेखनीय है कि पंजाब में वर्तमान में आम आदमी पार्टी शासन में है, जो फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल कर सत्ता में आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)