खेल की खबरें | पंजाब यूनिवर्सिटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में फिर खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक सत्र के अंतराल बाद खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में अपना ओवरआल चैम्पियन का खिताब हासिल किया।

लखनऊ, तीन जून पंजाब यूनिवर्सिटी ने एक सत्र के अंतराल बाद खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में अपना ओवरआल चैम्पियन का खिताब हासिल किया।

वहीं अंतिम दिन तलवारबाजी में क्लीन स्वीप करने के बावजूद अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी पिछड़ गयी।

राष्ट्रीय खेलों के चैम्पियन यश घंगास अंतिम दिन आकर्षण का केंद्र रहे जिन्होंने जूडो में पुरुषों के 100 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के लिए स्वर्ण पदक जीता।

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने कुल 69 पदक अपनी झोली में डाले जिसमें 26 स्वर्ण, 17 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल रहे।

वहीं गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी 24 स्वर्ण, 27 रजत और 17 कांस्य पदक से दूसरे स्थान पर रही और उसने पहली बार शीर्ष तीन में जगह बनायी।

पिछली बार की चैम्पियन कर्नाटक की जैन यूनिवर्सिटी 16 स्वर्ण, 10 रजत और छह कांस्य पदक से तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में 203 यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया और 131 ने खेलों में पदक जीते जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश के चार शहरों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर और गौतमबुद्ध नगर के नौ स्थलों में कराया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड