देश की खबरें | पंजाब: फगवाड़ा में तूफान की वजह से छत ढही, मां-बेटी की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के फगवाड़ा जिले में बारिश और तूफान के कारण घर की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
फगवाड़ा, 22 जुलाई पंजाब के फगवाड़ा जिले में बारिश और तूफान के कारण घर की छत गिरने से मां-बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नगर थाना प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ ने मृतक की पहचान मोहल्ला सतकरतारियां बंसावाला बाजार निवासी सविता (28) और उसकी बेटी माही (सात) के रूप में की है।
सविता के पति जय प्रकाश (30) और उनकी आठ महीने की बेटी प्रिया को लोगों ने मलबे से बाहर निकाला और बचा लिया। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं।
जय प्रकाश ने घटना स्थल पर पत्रकारों को बताया कि शनिवार देर रात आंधी और बारिश के कारण छत गिरने के समय परिवार सो रहा था।
यह भी पढ़े | राजस्थान: दो नोटिस की कहानी, जिस कारण सचिन पायलट विद्रोह पर आमादा.
उन्होंने कहा ,“घर का लोहे का गर्डर भी मुड़ गया।”
बराड़ ने कहा कि सविता और माही के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)