विदेश की खबरें | “पंजाब पुलिस इमरान खान के घर से खाली हाथ लौटी”

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जमन पार्क स्थित आवास पर कथित रूप से छिपे हुए “आतंकवादियों” को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाने वाली पंजाब पुलिस की टीम खाली हाथ लौट गई। खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 19 मई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के जमन पार्क स्थित आवास पर कथित रूप से छिपे हुए “आतंकवादियों” को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाने वाली पंजाब पुलिस की टीम खाली हाथ लौट गई। खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार पत्र ‘डॉन’ के मुताबिक इस टीम में लाहौर के आयुक्त मोहम्मद अली रंधावा, लाहौर के उपायुक्त राफिया हैदर, डीआईजी अभियान सादिक डोगर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (अभियान) सोहैब शामिल थे।

इससे कुछ घंटे पहले पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख खान के आवास पर विस्तृत तलाशी अभियान के लिए वारंट हासिल किया था।

समाचारपत्र ‘डॉन’ ने कहा कि अवास के प्रवेश तथा निकास द्वारों तक की सघन जांच की गई और इसका मुख्य उद्देश्य वहां छिपे ‘‘आतंकवादियों’’ की तलाश करना था।

बुधवार को पंजाब सरकार ने दावा किया था कि ‘30 से 40’ आतंकवादी खान के जमान पार्क स्थित आवास के अंदर छिपे हुए हैं और खान को उन्हें सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।

हालांकि, खबर में बताया गया है कि खान के मुख्य सुरक्षा अधिकारी इफ्तिखार गुमान ने कहा कि पंजाब पुलिस जमन पार्क से “खाली हाथ” लौटी है।

खान के आवास के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए गुमान ने कहा, “मुझे लगता है कि वे समझ गए हैं कि यहां कुछ भी नहीं है. यहां उन्हें केवल पानी और बिस्कुट ही मिले। हमने आपके सामने उनके लिए घर के दरवाजे खोल दिए। अब आप उनसे पूछिए कि उन्हें क्या मिला।” बुधवार को, पंजाब सरकार ने दावा किया था कि “30 से 40 आतंकवादी खान के आवास के अंदर छिपे हुए हैं।”

सरकार ने ‘पीटीआई’ को आतंकवादियों को सौंपने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। हालांकि, बृहस्पतिवार को समय सीमा समाप्त होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस बीच लाहौर कैपिटल सिटी पुलिस के अधिकारी बिलाल सद्दिकी कामयाना ने दावा किया कि खान के जमन पार्क स्थित आवास से भागने की कोशिश कर रहे छह और ‘आतंकवादियों’ को गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार को यहां स्थित आतंकवाद रोधी अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान (70) को आतंकवाद से जुड़े तीन मामलों में दो जून तक गिरफ्तारी से राहत प्रदान करते हुए जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\