देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने राज्य में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए शनिवार को पूरे राज्य में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

चंडीगढ़, नौ जुलाई पंजाब पुलिस ने असामाजिक तत्वों की आवाजाही रोकने के लिए शनिवार को पूरे राज्य में विशेष घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पूरे पंजाब में एक साथ दिन में 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी), महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक अभियान की निगरानी कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रत्येक पुलिस जिले में व्यक्तिगत रूप से अभियान की निगरानी के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय से एडीजीपी/आईजीपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई थी।’’ उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ अधीक्षकों ने कुछ मोहल्लों या गांवों की पहचान की थी, जहां से मादक पदार्थ के अक्सर मामले आते हैं या कुछ ऐसे क्षेत्र जो अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए पनाहगाह बन गए हैं। इन इलाकों में पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ इस अभियान को अंजाम दिया गया।’’

मोहाली के खरड़ इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी में पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने भी ऐसे अभियान का नेतृत्व किया। यादव ने मीडिया से कहा, ‘‘अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकना है।’’

उन्होंने कहा कि अभियान लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने का भी काम करेगा। कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की नशीले पदार्थों के तस्करों और गैंगस्टर के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के अनुरूप इस तरह के अभियान तब तक जारी रहेंगे, जब तक कि इन तत्वों को राज्य से जड़ से खत्म नहीं कर दिया जाता।

डीजीपी ने कहा, ‘‘चूंकि हमने मादक पदार्थ के तस्करों और गैंगस्टर पर शिकंजा कस दिया है, इसलिए मैं ऐसे असामाजिक तत्वों को स्वेच्छा से राज्य छोड़ने की चेतावनी दूंगा, अन्यथा पंजाब पुलिस उनके साथ सख्ती से निपटेगी।’’ यादव ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने के अलावा पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए नशे के खिलाफ लड़ाई को और तेज करना है।

अभियान से लोगों को हुई परेशानी के बारे में पूछे जाने पर यादव ने कहा कि अभियान निवासियों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है और पुलिस ने इस अभियान के पहले ‘रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन’ (आरडब्ल्यूए) को विश्वास में लिया था। यादव ने कहा, ‘‘हमने सभी पुलिसकर्मियों को हर बाशिंदे के साथ दोस्ताना और विनम्र तरीके से व्यवहार करने का सख्त निर्देश दिया है, क्योंकि वे इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर जांच करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि लोगों ने पंजाब पुलिस के इस प्रयास की सराहना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\