देश की खबरें | पंजाब पुलिस, जिला अधिकारियों ने की चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की छात्राओं से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने मोहाली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक निजी विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की ‘‘अफवाह’’ के बीच छात्राओं के एक समूह से रविवार को मुलाकात की।

चंडीगढ़, 18 सितंबर पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने मोहाली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक निजी विश्वविद्यालय की एक छात्रा द्वारा कई छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने की ‘‘अफवाह’’ के बीच छात्राओं के एक समूह से रविवार को मुलाकात की।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा ने अपना ही वीडियो हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति को साझा किया और उस व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 सी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बाद पंजाब की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) गुरप्रीत देव, मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शील सोनी और जीपीएस भुल्लर सहित अन्य शीर्ष अधिकारी तथा उपायुक्त सहित मोहाली जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा लेने के लिए विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे।

विश्वविद्यालय परिसर में संवाददाताओं को एडीजीपी देव ने बताया कि सोशल मीडिया पर मामले को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रावास में चार हजार छात्राएं रहती हैं और पुलिस ने उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि उसका फोन पुलिस के कब्जे में है और राज्य साइबर अपराध शाखा जांच कर रही है।’’

देव ने कहा, ‘‘मामले का दूसरा हिस्सा यह है कि छात्रावास में छात्राओं के एक समूह ने आरोपी को कुछ ऐसा करते देखा जो आपत्तिजनक था। अतिरिक्त डीजी होने तथा महिला तथा बाल अधिकार विभाग का प्रभार संभालने के नाते मुझे छात्राओं से बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई क्योंकि इस मामले को लेकर काफी सारी अफवाहें फैल रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने 50-60 छात्राओं से बातचीत की जो उसी तल पर आरोपी छात्रा के साथ रहती हैं। अधिकतर अलग बातें कर रही हैं और एक-दूसरे को जानती नहीं हैं।’’

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छात्राएं कथित तौर पर सोशल मीडिया पर ‘वीडियो’ सार्वजनिक किए जाने से विशेष रूप से चिंतित थीं।

देव ने बताया कि तीन से चार छात्राओं ने आरोपी को प्रसाधन कक्ष में देखा जहां वह अपने फोन से कुछ तस्वीरें ले रही थी और ‘‘उन्हें लगा कि वह दरवाजे के नीचे से तस्वीरें ले रही है.....। इसके बाद उन्होंने वार्डन को इसकी जानकारी दी और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि छात्राएं अब प्रसन्न हैं क्योंकि उनकी चिंताओं का निवारण कर दिया गया है। छात्राएं यह जानना चाहती थीं कि आरोपी के फोन में अन्य छात्राओं के वीडियो हैं अथवा नहीं। प्रथम दृष्टया हमें एसे वीडियो नहीं मिले हैं।’’

हिमाचल प्रदेश के युवक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा हो सकता है कि छात्रा ने वीडियो अपने पुरुष मित्र के साथ साझा किया हो, उसे पकड़ने के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है। ऐसा कोई अन्य वीडियो नहीं मिला है जिसे आपत्तिजनक कहा जा सके, सिवाय छात्रा के खुद के वीडियो के।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस मामले को सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए। ऐसे कई चीजें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं जैसे लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की, जो सही नहीं है।’’

पुलिस अधिकारी ने साथ ही कहा कि अगर कोई वीडियो आरोपी के फोन से मिटाया गया होगा तो ‘‘उसे वापस पाया जा सकता है। लेकिन हमें अनुमान और धारणाओं पर कुछ नहीं कहना चाहिए और वैज्ञानिक साक्ष्यों पर ध्यान देना चाहिए।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले की जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें