देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 20 पकड़े गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में नशीली दवाइयों के तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भांडा भोड़ कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शुकवार को इसकी जानकारी देते हुये बताया कि यह गिरोह देश के 11 राज्यों में सक्रिय था ।
चंडीगढ़, 24 जुलाई देशभर में नशीली दवाइयों के तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में पंजाब पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भांडा भोड़ कर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने शुकवार को इसकी जानकारी देते हुये बताया कि यह गिरोह देश के 11 राज्यों में सक्रिय था ।
पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को देश में नशीली दवाइयों की आपूर्ति पर इसे बड़ा प्रहार बताया है ।
यह भी पढ़े | बिहार: पटना एम्स की छत से COVID-19 पॉजिटिव मरीज ने लगाईं छलांग.
पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बताया कि बड़ी तादाद में नशीले पदार्थों को जब्त कर इस संबंध में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पिछले आठ हफ्तों में चलाये गये अभियान के दौरान यह बरामदगी एवं गिरफ्तारी हुयी है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों के अलावा धन एवं पांच वाहन भी बरामद किये गये हैं ।
गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह को 'आगरा गिरोह' के नाम से जाना जाता है । इस गिरोह के सदस्य पूरे देश के बाजारों में नशीली दवाइयों की अपूर्ति करते थे ।
पुलिस प्रमुख ने यहां बयान जारी कर बताया कि अब तक जिन 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से 16 पंजाब के रहने वाले हैं, दो उत्तर प्रदेश के जबकि एक एक आरोपी हरियाणा एवं दिल्ली के रहने वाले हैं । .
उन्होंने कहा कि इन लोगों की गिरफ्तारी से बाजारों में हर महीने 10 से 12 करोड़ रूपये की नशीली दवाइयों की अपूर्ति करने वाले गिरोह का पूरी तरह से खात्मा कर दिया गया है ।
इस गिरोह का भांडाफोड़ बरनाला पुलिस टीम ने किया है, इस टीम में भारताीय पुलिस सेवा के अधिकारी प्रयाग जैन और अन्य अधिकारी शामिल थे ।
उन्हेांने बताया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुयी है उनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। इनकी गिरफ्तारी विभिन्न स्थानों से हुयी है । इनमें पंजाब के अलावा, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली शामिल है ।
राज्य के पुलिस प्रमुख ने बताया कि उनके पास से 27 लाख 62 हजार 137 गोलियां, इंजेक्शन और सिरप की बोतल जब्त की गयी है जिनकी कीमत 70 लाख रूपये से अधिक है ।
बरनाला पुलिस ने इससे पहले मार्च में मथुरा गिरोह का भांडाफोड़ किया है और बड़ी तादाद में नशीले पदार्थ बरामद किये थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)