देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया, 63 देशी कट्टा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 63 देशी कट्टे बरामद किये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

खरगोन (मध्य प्रदेश), चार सितंबर पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 63 देशी कट्टे बरामद किये हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के विशेष अभियान प्रकोष्ठ के उप निरीक्षक जगदीप सिंह ने बताया कि पंजाब पुलिस के दल ने खरगोन के काजल पुरा रोड से कैलाश सिंह, सोनू सिंह और गोरेलाल को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 63 देशी कट्टे बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि तीनों के खिलाफ पंजाब के अमृतसर क्षेत्र में 24 मामले दर्ज हैं और ये लोग यहां से पंजाब और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में अवैध रूप से हथियारों की आपूर्ति किया करते थे।

सिंह ने बताया कि अगस्त 2022 में अमृतसर पुलिस ने जय शर्मा और दीपक प्रताप को गिरफ्तार कर उनके पास से चार देशी कट्टा बरामद किया था। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि उक्त हथियार उन्होंने इन तीन आरोपियों से खरीदे थे।

खरगोन के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की टीम को खरगोन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड