देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा भीषण शीत लहर की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में बुधवार को भी शीत लहर का दौर जारी रहा और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे रहा।

चंडीगढ़, 17 जनवरी पंजाब और हरियाणा में बुधवार को भी शीत लहर का दौर जारी रहा और दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे रहा।

मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के बल्लोवाल सौंखरी में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में शीत लहर के साथ न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री और पटियाला में 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री तक कम है।

इस बीच, पठानकोट में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, बठिंडा में 3.4 डिग्री, फरीदकोट में 2.5 डिग्री और गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भी शीतलहर की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, हिसार में 5.8 डिग्री, नारनौल में 3.5 डिग्री और रोहतक में 6.4 डिग्री, भिवानी में 3.5 डिग्री और सिरसा में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\