देश की खबरें | पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री मान से ‘यौन कदाचार’ के आरोपी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से “यौन कदाचार” के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री लाल चंद कटारुचक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

चंडीगढ़, एक जून पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से “यौन कदाचार” के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री लाल चंद कटारुचक के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।

मंत्री पर “जघन्य अपराध” करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल ने कहा कि उन्हें मंत्रिमंडल में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

इससे पहले, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने गुरदासपुर के एक पुरुष पीड़ित द्वारा कटारुचक के खिलाफ दर्ज कराई गई “यौन कदाचार” की शिकायत के बाद पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था।

इसके बाद पंजाब पुलिस ने मंत्री के खिलाफ “यौन कदाचार” के आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल का गठन किया।

राज्यपाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “यह मत भूलिये। यह जघन्य अपराध है, जो उसके (कटारुचक) द्वारा किया गया है। उन्हें (मंत्रिमंडल में) रहने का अधिकार नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैं आपके (मीडिया के) माध्यम से फिर से मुख्यमंत्री जी के संज्ञान में लाना चाहता हूं कि इस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।”

भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार को इस मुद्दे पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और विपक्षी दल कटारुचक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\