जरुरी जानकारी | महिलाओं को वाणिज्यिक डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन देगी पंजाब सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार राज्य में कई छोटे वाणिज्यिक डेयरी फार्म स्थापित करेगी और इस कारोबार में महिलाओं को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

चंडीगढ़, छह जून पंजाब सरकार राज्य में कई छोटे वाणिज्यिक डेयरी फार्म स्थापित करेगी और इस कारोबार में महिलाओं को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सोमवार को डेयरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और महिलाओं को छोटे व्यवसायिक डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए प्रेरित करने को विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

एक सरकारी बयान के अनुसार, धालीवाल ने कहा कि पंजाब में आमतौर पर परिवार की महिलाएं पशुओं की देखभाल करती हैं। इसलिए महिलाओं को छोटे डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पशुपालन और डेयरी विकास विभाग द्वारा एक विशेष योजना शुरू की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस योजना को प्रखंड स्तर पर लागू किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड में 300 इकाइयां स्थापित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को जून के अंत तक इस योजना को लागू करने का भी निर्देश दिया।

इस योजना के तहत राज्य सरकार महिलाओं द्वारा संचालित डेयरी फार्मों को दो से पांच पशुओं की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी।

मंत्री ने कहा कि साथ ही राज्य पशुधन बीमा और अस्थायी शेड की स्थापना में सहायता प्रदान करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\