जरुरी जानकारी | पंजाब सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है: मुख्यमंत्री मान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को काफी बढ़ावा दे रही है, जिससे एक ओर नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और दूसरी ओर किसानों को भी अत्यधिक लाभ पहुंचेगा।

चंडीगढ़, दो फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य सरकार खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को काफी बढ़ावा दे रही है, जिससे एक ओर नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और दूसरी ओर किसानों को भी अत्यधिक लाभ पहुंचेगा।

मान ने कहा, ‘‘राज्य सरकार पंजाब में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को काफी बढ़ावा दे रही है..।’’

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पूरे राज्य में 20 समर्पित ग्रामीण औद्योगिक केन्द्र स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि ये केंद्र उद्योगपतियों को अपनी इकाइयां स्थापित करने में सुविधा प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होंगे।

ये केंद्र औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगे।

मान ने उद्योगपतियों को इन केंद्रों में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

पंजाब 23 और 24 फरवरी को मोहाली में 5वें 'प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन' का आयोजन कर रहा है।

मान ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों की सुविधा के लिए एकल खिड़की प्रणाली को और मजबूत करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\