देश की खबरें | आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए कड़े उपायों से नहीं डरती पंजाब सरकार : केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने से राज्य सरकार नहीं डरती है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब में आपराधिक गतिविधियों से निपटने के लिए कठोर कदम उठाने से राज्य सरकार नहीं डरती है।

उनकी यह टिप्पणी पंजाब पुलिस की ओर से अलगाववादी अमृतपाल सिंह एवं उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ अभियान शुरू किये जाने के बाद आई है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जब हम पंजाब में सत्ता में आए थे, तब लोगों ने कहा कि वे (आप) केवल शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली के क्षेत्र में कार्य कर सकते हैं, कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालना कठिन होगा। हमें पुरानी सरकारों से विरासत में जो व्यवस्था मिली है, उससे प्रतीत होता है कि अपराधियों को राजनीति संरक्षण प्राप्त था, लेकिन हमारी सरकार ईमानदार है। हम ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई ने यह दिखाया है कि ‘‘आप कट्टर देशभक्त पार्टी है।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।’’ उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पंजाब के अपने समकक्ष भगवंत मान को धन्यवाद दिया।

पुलिस ने अमृतपाल और उसके संगठन के सदस्यों की धरपकड़ के लिए शनिवार से व्यापक अभियान शुरू किया है।

पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मान ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने फोन करके सरकार की प्रशंसा की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें