देश की खबरें | पंजाब सरकार भाजपा उम्मीदवारों को प्रचार से रोकने के लिए प्रदर्शन करवा रही है: अश्वनी शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को अमरिंदर सिंह नीत सरकार पर 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को प्रचार करने से ‘रोकने’ के लिए किसान आंदोलन की आड़ में प्रदर्शन कराने का आरोप लगाया।

चंडीगढ़, नौ फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को अमरिंदर सिंह नीत सरकार पर 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को प्रचार करने से ‘रोकने’ के लिए किसान आंदोलन की आड़ में प्रदर्शन कराने का आरोप लगाया।

शर्मा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस नीत शासन द्वारा लोकतंत्र को ‘बधंक’ बनाया जा रहा है।

उन्होंने नवांशहर में उनके विरूद्ध आयोजित किये गये प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘ नामांकन पत्र दाखिल करने की आजादी नहीं है। कई स्थानों पर हमारे उम्मीदवार निगम चुनाव के वास्ते घर-घर जाकर प्रचार नहीं कर पा रहे हैं। ’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं। ये सरकार प्रायोजित प्रदर्शन हैं.. अमरिंदर सिंह नीत सरकार द्वारा लोकतंत्र को ‘बधंक’ बनाया जा रहा है।’’

शर्मा ने सोमवार को नवांशहर की अपनी यात्रा रद्द कर दी क्योंकि वहां कुछ किसानों ने उस स्थल का घेराव किया, जहां वह सभा करने वाले थे।

अन्य भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को भी मोगा में प्रदर्शन का सामना करना पड़ा।

किसान नेताओं ने कहा कि जबतक केंद्र नये कृषि कानून वापस नहीं लेता तबतक वे भाजपा नेताओं का विरोध जारी रखेंगे।

शर्मा ने कहा, ‘‘ हमारे उम्मीदवारों को धमकियां दी जा रही हैं। उन्हें प्रचार नहीं करने और कार्यालय बंद करने का कहा गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है। उसे नजर नहीं आता कि राज्य में क्या हो रहा है।’’

राज्य में आठ नगर निगम, 109 नगर परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए 14 फरवरी को चुनाव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\