देश की खबरें | 'कीटों के हमले से कपास किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में पंजाब सरकार नाकाम रही'
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस नीत सरकार ‘पिंक बॉलवर्म ’ (कीटों) के हमलों से राज्य के कपास क्षेत्र के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में पूरी तरह से नाकाम रही है।
चंडीगढ़, दो अक्टूबर शिरोमणि अकाली दल ने शनिवार को आरोप लगाया कि पंजाब की कांग्रेस नीत सरकार ‘पिंक बॉलवर्म ’ (कीटों) के हमलों से राज्य के कपास क्षेत्र के किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने में पूरी तरह से नाकाम रही है।
शिअद ने एक बयान में दावा किया, ‘‘इस मुद्दे पर सरकार के ध्यान नहीं देने के चलते केवल बठिंडा में ही बीते चार दिनों में पांच किसानों ने आत्महत्या की है।’’
पार्टी की किसान शाखा के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पिंक बॉलवर्म के हमले से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य के कपास क्षेत्र के दौरे के दौरान नाटकीय व्यवहार किया।
उन्होंने कहा कि सरकार ने नुकसान का आकलन करने के लिए ना तो गिरदवारी करायी (राजस्व सर्वेक्षण), ना ही फसल नष्ट्र होने से भारी नुकसान उठाने वाले किसानों को तत्काल राहत मुहैया की।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले चन्नी और रंधावा कीटों के हमले से कपास की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बठिंडा गये थे।
मलूका ने दावा किया कि कीटों के हमले के चलते हजारों एकड़ क्षेत्र में लगी कपास की फसल नष्ट हो गई।
उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस सरकार के पास उनकी समस्याओं का हल करने के लिए वक्त नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)