Gurpreet Singh Joins AAP: बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह 'आप' में शामिल

कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए.

Gurpreet Singh (img: Twitter)

चंडीगढ़, 9 मार्च : कांग्रेस की पंजाब इकाई को करारा झटका देते हुए पार्टी के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र से सिंह 2017 में विधायक निर्वाचित हुए थे, हालांकि 2022 विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

मान सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सिंह का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से फतेहगढ़ साहिब में आप और मजबूत होगी. सिंह ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण पार्टी में 'अनुशासन की कमी' है. सिंह ने कहा कि वह मान के काम से प्रभावित हैं. यह भी पढ़ें : New Delhi: रिपोर्ट में दावा,’BHARAT की 61 प्रतिशत महिलाएं घर को इन्वेस्टमेंट के तौर पर देखती है

'आप' में शामिल होने के बाद सिंह ने दावा किया, ''मुझे भगवंत मान का काम पसंद है. वह एक ईमानदार नेता हैं. इसलिए मैं आप में शामिल हो रहा हूं. आज जमीनी स्तर पर लोग केवल आप के बारे में ही बात करते हैं.'' इस बीच हेयर ने कहा कि पार्टी के टिकट के संबंध में निर्णय पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति द्वारा लिया जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए