ताजा खबरें | पंजाब चुनाव : पहले दिन 12 नामांकन पत्र दाखिल किए गए
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 12 लोगों में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार जगमीत सिंह बराड़ और कंवरजीत सिंह के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार कुशलदीप सिंह ढिल्लों शामिल हैं।
चंडीगढ़, 25 जनवरी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 12 लोगों में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के उम्मीदवार जगमीत सिंह बराड़ और कंवरजीत सिंह के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार कुशलदीप सिंह ढिल्लों शामिल हैं।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस करुणा राजू ने यह जानकारी दी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पहले दिन कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख एक फरवरी है। नामांकन पत्रों की जांच दो फरवरी को होगी और नाम वापस लेने की आखिरी तारीख चार फरवरी है।
शिरोमणि अकाली दल की ओर से मौर से जगमीत बराड़, मुक्तसर से कंवरजीत सिंह, गिल से दर्शन सिंह शिवालिक, खडूर साहिब से रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा और दाखा से मनप्रीत अयाली ने नामांकन दाखिल किए।
कांग्रेस उम्मीदवार कुशलदीप ढिल्लों ने फरीदकोट सीट से जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजोत बैंस ने आनंदपुर साहिब सीट से नामांकन दाखिल किए।
पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को चुनाव होगा जबकि मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)