पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने मनीष सिसोदिया को स्कूली शिक्षा पर सब कुछ उजागर करने की चुनौती दी

पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को दिल्ली के अपने समकक्ष मनीष सिसोदिया को चुनौती दी कि वे राष्ट्रीय राजधानी में 250 स्कूलों की तुलना पंजाब के स्कूलों से करने के लिए न केवल स्थान बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण मानदंड भी प्रदान करें.

मनीष सिसोदिया (Photo Credits-ANI)

चंडीगढ़, 30 नवंबर : पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह (Pargat Singh) ने सोमवार को दिल्ली के अपने समकक्ष मनीष सिसोदिया को चुनौती दी कि वे राष्ट्रीय राजधानी में 250 स्कूलों की तुलना पंजाब के स्कूलों से करने के लिए न केवल स्थान बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण मानदंड भी प्रदान करें. बेहतर स्कूली शिक्षा के बुनियादी ढांचे के दिल्ली सरकार के दावे पर निशाना साधते हुए सिंह ने सिसोदिया को दोनों राज्यों के स्कूलों की तुलना के लिए न केवल स्कूलों के स्थान बल्कि राष्ट्रीय प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (एनपीजीआई) 2021 के आधार पर कई अन्य प्रमुख मापदंडों को लेकर भी दिल्ली के स्कूलों की जानकारी प्रदान करने के लिए कहा.

सिंह ने छात्रों और स्थायी शिक्षकों की संख्या, शिक्षक पदों पर रिक्तियों के अलावा उन सभी 250 स्कूलों के 10वीं कक्षा के परिणाम जैसे विवरण की मांग की, जिनके स्थान पंजाब के स्कूलों के साथ तुलना के लिए दिल्ली के मंत्री द्वारा पहले प्रदान किए गए थे. इससे पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से सोमवार को उन 250 स्कूलों का नाम बताने को कहा जिनका कायाकल्प राज्य में कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है ताकि दोनों राज्य सरकारों की ओर से संचालित स्कूलों में बदलाव व विकास की तुलना की जा सके. यह भी पढ़ें : दिल्ली विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन ओबीई परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के खिलाफ छात्रों को आगाह किया

सिसोदिया ने रविवार को दिल्ली के उन 250 स्कूलों के नामों की सूची जारी की थी जिनके बारे में उन्होंने कहा है कि इनका कायाकल्प आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार में पांच साल में हुआ है. उन्होंने पंजाब सरकार से भी ऐसी ही सूची जारी करने को कहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट