देश की खबरें | पंजाब : निविदा घोटाले में ईडी ने कांग्रेस नेता आशु के ‘करीबी सहयोगी’ को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के कथित करीबी सहयोगी राजदीप सिंह को निविदा ‘‘घोटाले’’ से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जालंधर, पांच सितंबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब में कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के कथित करीबी सहयोगी राजदीप सिंह को निविदा ‘‘घोटाले’’ से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ईडी ने बुधवार को खन्ना जिले सहित राज्य में सिंह के चार व्यावसायिक और आवासीय परिसरों में दिनभर तलाशी ली जिसके बाद रात को उन्हें हिरासत में लिया गया।

इस मामले में संघीय एजेंसी ने एक अगस्त को आशु को गिरफ्तार किया था।

आशु पंजाब के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पूर्व मंत्री तथा पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वह राज्य विधानसभा में लुधियाना (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

धन शोधन की जांच पंजाब खाद्य विभाग में एक निविदा ‘‘घोटाले’’ के संबंध में पंजाब सतर्कता ब्यूरो द्वारा दर्ज प्राथमिकी से संबद्ध है।

इस मामले में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने आशु को अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया था।

इसके एक साल बाद अगस्त 2023 में, ईडी ने आशु, ‘लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट’ के पूर्व अध्यक्ष रमन बालासुब्रमण्यम और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की।

आशु की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री ने कई फर्जी संस्थाओं के माध्यम से ‘‘अपराध की आय’’ अर्जित की और अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदीं।

कांग्रेस ने आशु की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘‘प्रतिशोध’’ की राजनीति करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू