Punjab: छापेमारी के दौरान नशा तस्कर ने पुलिस पर किया हमला, जवाबी फायरिंग में मारा गया

होशियारपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर के घर में छापेमारी की लेकिन उस दौरान हुई जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं.

(Photo : X)

होशियारपुर, 26 मार्च : होशियारपुर में मंगलवार को पुलिस ने एक कथित नशा तस्कर के घर में छापेमारी की लेकिन उस दौरान हुई जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस घटना में दो पुलिस अधिकारी भी घायल हुए हैं. होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक सर्बजीत सिंह बाहिया ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम 50 वर्षीय वांछित नशा तस्कर सुच्चा सिंह के आवास पर पहुंची थी.

उन्होंने कहा कि जब पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो सुच्चा ने फावड़े/कुदाल और एक अन्य धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. एसपी बाहिया ने बताया कि जवाबी गोलीबारी में सुच्चा जख्मी हो गया था जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Holi 2024: होलिका भस्म की पूजा कर सीएम योगी ने मनाई होली

हमले में घायल सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सतनाम सिंह और हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह को इलाज के लिए दासुया के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बहिया ने कहा कि शव को सिविल अस्पताल में रखा गया है और अपराध स्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट