देश की खबरें | पंजाब के डीजीपी कोविड-19 का टीका लेने वाले पुलिस बल में पहले शख्स बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण मंगलवार को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए शुरू होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बने।

चंडीगढ़, दो फरवरी पंजाब में कोविड-19 टीकाकरण का दूसरा चरण मंगलवार को अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए शुरू होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में टीका लगवाने वाले पहले शख्स बने।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया।

एक सरकारी बयान के अनुसार गुप्ता ने यहां पंजाब पुलिस में सबसे पहले टीका लगवाने की इच्छा प्रकट की।

इस सत्र में पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह)ने भी पंजाब पुलिस के शीर्ष अधिकारियो के साथ ही टीका लगवाया।

पंजाब में टीकाकरण के दूसरे चरण में पुलिस के करीब 82,789 कर्मियों को टीका लगाया जाना है।

टीकाकरण अभियान से पूर्व सिंह ने उन 1800 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिस मुख्यालय में पंजाब पुलिस शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जिन्होंने आतंकवाद से लड़ते हुए अपनी कुर्बानी दी।

सिंह ने पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि पूरे पुलिस बल ने पंजाब में कोविड-19 के चरम पर होने के दौरान दिनरात काम किया।

पंजाब पुलिस के 6,153 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए जिनमें से 6,086 ठीक हो गये जबकि 15 का उपचार चल रहा है एवं 52 की जान चली गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\