पंजाब कांग्रेस ने लोगों से कहा कि केंद्र के भेदभाव के खिलाफ एक मई को झंडा फहरायें

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कोरोना वायरस संकट के से निबटने के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ रुपये की तत्काल राहत की मांग की है.

सीएम अमरिंदर सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

चंडीगढ़: पंजाब में कांग्रेस ने कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के मद्देनजर मदद करने में गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ केंद्र पर 'भेदभाव' करने का आरोप लगाया और लोगों से कहा कि इसका विरोध करने के लिये वह एक मई को अपने घरों में ही तिरंगा झंडा फहरायें. पंजाब की कांग्रेस सरकार ने कोरोना वायरस संकट के से निबटने के लिए केंद्र सरकार से 20 हजार करोड़ रुपये की तत्काल राहत की मांग की है. कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है ​कि पार्टी विधायकों के साथ एक वीडियो काफ्रेंस के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने यह प्रस्ताव दिया जिसका मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) ने समर्थन किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को इस महामारी के कारण हर महीने 3360 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हो रही है और इस संक्रमण से निपटने के लिये जारी लॉकडाउन के कारण यह घाटा एक साल में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का हो जायेगा. उन्होंने दावा किया कि इस बीमारी के संकट से निपटने के लिये राज्य को केंद्र से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली है. यह भी पढ़ें: उप्र में साधुओं की हत्या पर राजनीति नहीं हो, निष्पक्ष जांच कराए योगी सरकार: कांग्रेस

जाखड़ ने कहा कि यह संयोग ही है कि मजूदर दिवस के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस अप्रत्याशित संकट के दौर में यह कार्यक्रम केंद्रीय सहायता में पंजाब के अधिकार को रेखांकित करेगा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहहा, 'पंजाब भारत का अभिन्न अंग है और केंद्र सरकार हमारे खिलाफ भेदभाव नहीं कर सकती है.' उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों, श्रमिकों एवं सभी कोरोना योद्धाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा, जो इस संकट की घड़ी में सबसे आगे खड़े हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड