देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

चंडीगढ़, 29 दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

भगवंत मान ने इस अवसर पर भारत और दुनिया भर में रह रहे पंजाबियों को बधाई भी दी।

सिखों के 10वें गुरु के प्रकाश पर्व पर एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने जीवन भर प्रेम, मानव जाति की एकता और सार्वभौमिक भाईचारे के लोकाचार का प्रचार और अभ्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1699 में महान गुरु द्वारा 'खालसा पंथ' की स्थापना सार्वभौमिक रूप से प्रासंगिक और महत्वपूर्ण थी, जिसके द्वारा उन्होंने न्याय, समानता, सामाजिक भलाई और मानवाधिकारों की रक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्वयं को बलिदान करने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली दुनिया में एक एकीकृत शक्ति को खड़ा किया।

उन्होंने लोगों से महान "संत सैनिक" की महान शिक्षाओं और समृद्ध विरासत का पालन करने का आह्वान भी किया।

मान ने लोगों का आह्वान किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह जी के दिखाये रास्ते पर चलकर एक आदर्श और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए एकजुट प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने लोगों को मानवाधिकारों की रक्षा और धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के अलावा धर्मनिरपेक्षता की सदियों पुरानी परंपराओं को बनाए रखने में गुरु गोबिंद सिंह के अद्वितीय योगदान की याद दिलाई, जिसके लिए उन्होंने अपने परिवार सहित सर्वस्व बलिदान कर दिया।

उन्होंने लोगों से जाति, रंग और पंथ के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर इस पवित्र अवसर को आत्मसात करने की अपील भी की किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी गुरु गोबिंद सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now