देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग में भर्ती अभियान की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

मोगा, पांच सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को शिक्षा विभाग में एक बड़ा भर्ती अभियान शुरू करने की घोषणा की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी।

भगवंत मान ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली हैं और इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक मान ने यहां शिक्षक दिवस के अवसर पर एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान शुरू करने का फैसला किया है। मान ने कहा कि आने वाले दिनों में कैंपस मैनेजर और सफाई कर्मचारियों समेत बड़ी संख्या में पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 80 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया और कहा कि सरकार पंजाब में 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

मान ने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है और पहला स्कूल 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now