देश की खबरें | पंजाब : आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास के विरोध में फगवाड़ा में बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के अमृतसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास के विरोध में फगवाड़ा में मंगलवार को दलित संगठनों के बंद के आह्वान पर बाजार बंद रहे।

फगवाड़ा, 28 जनवरी पंजाब के अमृतसर में बी आर आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के प्रयास के विरोध में फगवाड़ा में मंगलवार को दलित संगठनों के बंद के आह्वान पर बाजार बंद रहे।

विभिन्न दलित संगठनों के सदस्यों ने कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया और आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास की कड़ी निंदा की।

पुलिस ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की ओर जाने वाली ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर स्थित टाउन हॉल में आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के प्रयास के आरोप में रविवार को मोगा जिले के धर्मकोट निवासी आकाश सिंह को गिरफ्तार किया था।

इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें एक व्यक्ति स्टील की सीढ़ी के सहारे प्रतिमा पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में हथौड़ा है और वह हथौड़े से प्रतिमा पर कई बार वार करता है।

उस व्यक्ति ने संविधान की प्रतिकृति को भी नुकसान पहुंचाया, जो प्रतिमा का हिस्सा है। बाद में उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फगवाड़ा में मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

वे यहां गुरु हरगोबिंद नगर में आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए और वहां से उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के अंडर ब्रिज तक मार्च निकाला।

उन्होंने सर्विस रोड को अवरुद्ध कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप यातायात बाधित हो गया। यातायात को बाद में वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ दिया गया।

दलित संगठनों के ‘फगवाड़ा बंद’ आह्वान के कारण सभी बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने की मांग की। उन्होंने रैली को भी संबोधित किया और इस घटना के पीछे की कथित साजिश की सघन जांच की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट