देश की खबरें | पंजाब : इस्तीफे की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव ने अपना काम पुन: संभाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इस्तीफे की खबरों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार ने अपना काम पुन: संभाल लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 25 जुलाई इस्तीफे की खबरों के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार ने अपना काम पुन: संभाल लिया है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कुमार का इस्तीफा अस्वीकार कर दिया और मुख्य सचिव विनी महाजन के जरिए इस फैसले से कुमार को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के महाराष्ट्र में 9251 नए मामले पाए गए, 257 लोगों की मौत: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस तरह की खबरें आयीं थीं कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में उनके मुकदमे को प्रभावी रूप से नहीं लड़ने को लेकर कुमार विधि विभाग से नाराज थे और इसी कारण उन्होंने 15 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था।

उनकी नियुक्ति को उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी।

यह भी पढ़े | 'Raj Bhavan Gherao' Row: बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल कमलनाथ मिश्र से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन, सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ IPC की धारा 124 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की.

माना जाता है कि इस्तीफा देने के बाद कुमार ने अपने निजी कर्मचारियों को मुक्त करने के साथ ही सरकारी वाहन को वापस भेज दिया था। वह बैठकों और आधिकारिक कामकाज में भी हिस्सा नहीं ले रहे थे।

इस तरह की भी खबरें थीं कि मुख्यमंत्री ने कुमार को शांत करने के लिए उनसे मुलाकात भी की थी।

माना जाता है कि उच्च न्यायालय में 15 जुलाई को मामले की सुनवाई के दौरान विधि विभाग की ओर से किसी वकील के पेश नहीं होने के बाद कुमार ने इस्तीफा दिया था।

इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 14 सितंबर तय की गई है।

वर्ष 1983 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार को 2017 में सत्ता में आने के बाद अमरिंदर सिंह ने नियुक्त किया था।

कुमार वर्ष 2016 में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

मोहाली निवासी रमणदीप सिंह ने उनके पद को लेकर पंजाब एवं हरियाण उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।

याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि कुमार की नियुक्ति संवैधानिक और तय नियमों के खिलाफ थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\