देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री ने गरीबों के लिए कोविड-19 के टीके निशुल्क मुहैया कराने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में गरीबों के लिए कोविड-19 के नि:शुल्क टीकाकरण की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 15 जनवरी पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में गरीबों के लिए कोविड-19 के नि:शुल्क टीकाकरण की मांग की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को कोविशील्ड टीके की 2,04,500 खुराकें मिल गयी है और उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों के लिए इसे उपलब्ध करवाने पर प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया।

एक बयान में कहा गया कि सिंह ने मोदी से गरीबों को नि:शुल्क टीका मुहैया कराने पर विचार करने तथा संक्रमण के आगे प्रसार पर रोक भी सुनिश्चित करने को कहा ताकि और आर्थिक गतिविधियां बहाल हो सकें।

स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के अलावा बाकी आबादी को संभवत: मुफ्त टीका उपलब्ध नहीं करवाने संबंधी कुछ खबरों का हवाला देते हुए उन्होंने पत्र में कहा कि कोविड-19 के कारण राज्य के लोगों को मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा है। महामारी के कारण राज्य में आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ा और उस झटके से अभी तक अर्थव्यवस्था उबर नहीं पायी है।

उन्होंने कहा, ‘‘समाज के गरीब तबके के लिए टीकाकरण का खर्च वहन कर पाना मुश्किल होगा।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि महामारी के कारण राज्य के खजाने पर भारी असर पड़ा है।

सिंह ने पत्र में लिखा है कि उनकी सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया है कि राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) में राज्य की संचित राशि का इस्तेमाल कोविड से निपटने में करने की इजाजत दी जाए।

मुख्यमंत्री मोहाली से पंजाब में टीकाकरण की शुरुआत करेंगे। पहले चरण में कुल 59 टीकाकरण केंद्र होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी