देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री मान के ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित होने की पुष्टि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शनिवार को जीवाणु संक्रमण ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित होने का पता चला। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही हैं।

चंडीगढ़, 28 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के शनिवार को जीवाणु संक्रमण ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित होने का पता चला। डॉक्टरों ने कहा कि उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के 50 वर्षीय नेता को बुधवार को नियमित जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, मुख्यमंत्री के सभी महत्वपूर्ण अंग पूरी तरह से स्थिर हैं। अस्पताल में भर्ती होने के समय ‘ट्रॉपिकल’ बुखार का संदेह था और उनके रक्त के परीक्षण में ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई।”

इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री को पहले से ही उचित एंटीबायोटिक दिए जा रहे हैं।

बयान के मुताबिक, उनकी सभी अन्य जांच में संतोषजनक सुधार दिखा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, ‘लेप्टोस्पायरोसिस’ एक जीवाणुजनित रोग है जो मनुष्यों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है। मनुष्य संक्रमित जानवरों के मूत्र या मूत्र-दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हो जाते हैं।

जीवाणु त्वचा पर कट या खरोंच के माध्यम से या मुंह, नाक और आंखों की श्लेष्म झिल्ली के माध्यम से शरीर में प्रवेश करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\