देश की खबरें | पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लोगों से गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों से गुरु रविदास द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का शनिवार को आह्वान किया ताकि समाज को विभिन्न कुरीतियों से छुटकारा मिल सके। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

जालंधर, चार फरवरी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों से गुरु रविदास द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का शनिवार को आह्वान किया ताकि समाज को विभिन्न कुरीतियों से छुटकारा मिल सके। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार एक समतामूलक समाज बनाने के लिए गुरु रविदास के पदचिन्हों पर चल रही है।

मान गुरु रविदास के ‘प्रकाश उत्सव’ को चिह्नित करने के लिए एक ‘शोभा यात्रा’ को रवाना करने से पहले एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘गुरु रविदास के उपदेश संपूर्ण मानवता के लिए प्रकाश स्तंभ हैं। गुरु रविदास जी ने पूरी दुनिया को मानवता का मार्ग दिखाया था। ये शिक्षाएं समाज को इसके सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं से मुक्ति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।’’

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास के पदचिन्हों पर चलते हुए राज्य सरकार समतामूलक समाज बनाने और शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है।

मान ने कहा कि राज्य के स्कूलों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और मानव संसाधनों से लैस किया जा रहा है ताकि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ही गरीबी को मिटाया जा सकता है। इस सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करना है कि युवा नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनें।’’

राज्य की पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने निहित राजनीतिक हितों के लिए लोगों को ‘‘बेरहमी से लूटा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\